हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हापुड़ में अनेक स्थानों पर योग के आयोजन किए गये। बड़ी संख्या में नागरिकों ने योग कार्यकर्मो में भाग लेकर योग, प्राणायाम किया।अनेक लोग पार्कों में योग करने पहुंचे वहीं अनेक परिवारों ने अपनी घरों की छतों पर योग किए। नगर पालिका पार्क में गत दस वर्षो से नियमित योग कर रहे सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुरेश चन्द्र जैन, मुकेश सैनी, योगेश कुमार, चौधरी इन्द्र जीत सिंह ने बताया कि पार्क में आकर योग करने से अनेक लाभ है। नियमित सुबह जल्दी उठना हो जाता है, यहाँ ताजा आक्सीजन मिलती हैं, शरीर में स्फूर्ति, उमंग बनीं रहतीं है, शरीर ,मन निरोग रहते हैं। नवज्योति कालोनी में नियमित योग कक्षा चलाने वाले आर एस एस के कार्यकर्ता सुरेन्द्र गुप्ता अनेक लोगों को योग कराते हुए योग के ढेरों फायदे बताएं। मातृमडल सेवा भारती की जिला अध्यक्ष शशी गोयल ने रघुवीर गज में दयानंद स्कूल के सेवा भारती के सरस्वती संस्कार केंद्र पर बालिकाओं को योग कराते हुए योग के लाभ बताए।एस एस वी इंटर कालेज में कीडा भारती द्वारा आयोजित आठ दिवसीय योग एवं आत्मसुरक्षा शिविर के समापन दिवस पर योग प्रशिक्षक रोहन गुप्ता, क्षमा शर्मा, कनक गुप्ता, निशा त्यागी ने योग कराए तथा योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































