हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने विभिन्न पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ मंगलवार को मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में योग किया. इस दौरान सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह भी मौजूद रहे. बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में भी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया. अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस हर साल मनाया जाता है. इस साल यह आठवां साल है. योग से शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी स्वस्थ रहता है. जनपद के हाफिजपुर, बहादुरगढ़, महिला थाना आदि में मंगलवार की सुबह पुलिसकर्मियों ने बड़ी संख्या में योगाभ्यास किया.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























