👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर के लोग इन दिनों बदबू में रहने को मजबूर हैं. पालीवाल वाली गली में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है. मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के ई ओ से की है. दीपक सैनी, अंकुर पालीवाल, संजय वर्मा, हनी त्यागी आदि ने मिलकर मामले की शिकायत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दी है.
पिछले कुछ दिनों से सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से लोगों का क्षेत्र में रहना मुश्किल हो रहा. सीवर लाइन ओवरफ्लो होने की वजह से नाली में गंदगी बह रही है. स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से मामले में ध्यान देने की मांग की है.

























