हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ शहर के मोहल्लों में कितना विकास हुआ है यह जानने के लिए कि ईहापुड़ न्यूज़ की टीम लगातार हापुड़ के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों से सवाल कर रही है कि क्षेत्र में पिछले साढ़े चार वर्षों में कितना विकास हुआ है? गुरुवार को ई हापुड़ न्यूज़ की टीम हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 19 में पहुंची जहां लोगों ने बताया कि पिछले साढे चार वर्षों में क्षेत्र में कितना विकास हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 12 सोलर लाइट, दो वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है. साथ ही सड़कें भी बनाई गई हैं जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े. क्षेत्रीय सभासद अब्दुल मलिक द्वारा किए गए कार्यों को लेकर लोगों ने क्या कुछ कहा आइए सुनाते हैं.
वार्ड नंबर 19 के सभासद अब्दुल मलिक ने बताया कि क्षेत्र में उन्होंने आखिर कितना विकास किया है.
ई हापुड़ न्यूज़ की टीम लगातार हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से पूछ रही है कि आपके क्षेत्र में विकास हुआ या नहीं? जल्दी टीम आपके वार्ड में भी पहुंचेगी और आपकी राय लेगी.





























