👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा गांव चमरी, सबली में अधिग्रहीत भूमि के विवाद का समाधान न होने से खफा युवा किसान नेता नूतन प्रकाश त्यागी की अगुवाई में बुधवार को किसानों ने प्राधिकरण दफ्तर पर धरना दिया और अपना विरोध व्यक्त किया।
किसान नूतन प्रकाश त्यागी ने बताया कि गांव चमरी में प्राधिकरण ने आनंद विहार योजना के तहत भूमि का अधिग्रहण किया था जिसका उन्होंने कोई मुआवजा नहीं लिया। किसानों की मांग है कि उन्हें उनकी भूमि वापिस दिलाई जाए। प्राधिकरण ने उनकी भूमि का जबरन अवार्ड कर दिया और अब प्राधिकरण किसानों से 19 हजार रुपए गज के दाम मांग रहा है। मांग पुरी होने तक धरना जारी रहेगा।
































