👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हापुड़ द्वारा तीन दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 9 वर्ष से 14 आयु के बच्चों को मेडिटेशन, योगा, वैल्यूज़ आदि के महत्व के बारे में बताया गया जिसका उद्देश्य बच्चों के जीवन को श्रेष्ठ बनाना है. त्रिदिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन 13 जून से शुरू हुआ जहां मेडिटेशन के द्वारा ध्यान केंद्रित करना, योग से निरोग रहना, अनुशासन, इमानदारी के साथ-साथ वैल्यू यानी गुण पर ध्यान दिया गया. इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी स्वर्णा, ब्रह्मकुमारी मीणा, ब्रह्मकुमार दीपक, ब्रह्मकुमारी ज्योति, ब्रह्मकुमारी रितु, सविता आदि उपस्थित रहे.





























