हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में मंगलवार को ऑटो-ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार थ्री व्हीलर गढ़ की तरफ से किठौर जा रहा था जिसकी भिड़ंत शाहजहांपुर से गढ़ की ओर जा रहे ट्रेक्टर से हो गई. ऑटो को गुलजार पुत्र बाबू खान जबकि ट्रैक्टर महलवाला निवासी समीर पुत्र हिसार चला रहा था. जैसे ही वाहन गांव नागपुर पहुंचे तो आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए. हादसा इतना भयंकर था कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया. आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकाला जिनकी पहचान पलवाड़ा निवासी मेहरबान, बानो पत्नी मेहरबान, थ्री व्हीलर चालक गुलजार तथा ट्रेक्टर चालक समीर के रूप में हुई है. सभी का इलाज जारी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
























