👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भीषण गर्मी का असर पशुओं पर भी देखने को मिल रहा है. इससे पशुओं में तेजी से दूध की कमी होती जा रही है जो गाय सामान्य मौसम में 10 लीटर तक दूध देती है वह इस भीषण गर्मी में 6 लीटर के आसपास दूध दे पा रही है. गर्मी से पशुओं का भी हाल बेहाल है. दूध में गिरावट होने से पशुपालक इन दिनों बेहद परेशान हैं.
बता दें कि गर्मी इस कदर है कि पशु भी चाव से चारा नहीं खा रहे. हालांकि पशुपालक दिन में दो बार गाय और भैंसों को नहलाकर हरा चारा और दाना खिलाकर दूध की मात्रा बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस गर्मी का असर पशुओं पर भी नजर आ रहा है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509



























