हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में बुधवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के निर्देशक सुनील कांत अहलूवालिया, प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल, पारुल शर्मा, मैनेजर एडमिन बृज मोहन गुप्ता, मैनेजर स्टेट नरेश अग्रवाल एवं वैश्य महिला सेवा समिति के मुख्य अतिथि संजीव कृष्ण अग्रवाल, एन.के अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, पुनीत गर्ग एवं अर्चना कंसल मौजूद रहे जिनके द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. बच्चों के द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. शिविर में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी दक्षता के अनुसार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए. सभी विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित थे. विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होने से बच्चों की प्रतिभा का चहुरमुखी विकास होता है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























