हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ज्येष्ठ दशहरा के चलते तीर्थ नगरी में स्थित बृजघाट का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अफसर लापरवाही ना करें. आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गोताखोर, नाविकों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं और गंगा में डबल बैरीकेडिंग लगाने के निर्देश दिए हैं. विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया. बता दें कि तीर्थ नगरी में जाम न लगे ऐसे में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं.
इस दौरान गढ़ एसडीएम अरविन्द कुमार द्विवेदी, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे





























