👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 13 कामगारों की मौत हो गई जबकि कई का इलाज चल रहा है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं मामले में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कार्यालय बेहद गंभीर है और लगातार अधिकारियों से मामले में संज्ञान लिया जा रहा है. जल्द ही लापरवाह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 15 क्विंटल से अधिक मात्रा में बारूद मौजूद था. ऐसे में फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं जिससे बारूद की तीव्रता की पुष्टि होगी. फिलहाल पुलिस पंजाब के संगरूर निवासी एक व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसके लिए यह धंधा किया जा रहा था.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209























