👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में वृक्षारोपण का अभियान लगातार जारी है. मंगलवार की सुबह हापुड़ के श्मशान घाट चौराखी पर गौरव गोयल सर्राफ, सी ए यश गोयल, गौरव अग्रवाल आदि ने मिलकर पीपल और नीम के पौधे लगाए. साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया. बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण, वृक्षारोपण किया गया. इस अभियान को लोगों ने अभी तक जारी रखा है.





























