हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित जेएमएस कट के पास ट्रैक्टर और बोलेरो की भिड़ंत हो गई. इस दौरान चार लोग घायल हो गए. वहीं बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई.
बता दें कि सम्भल के चंदौसी निवासी राजवीर पंजाब के चंडीगढ़ में नौकरी करता है जो मंगलवार की सुबह अपने परिवार के साथ बुलेरो में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहा था जैसे ही गाड़ी जेएमएस कट के पास पहुंची तो कैंटर से हुई भिड़ंत के दौरान हादसा हो गया जहां टैंकर चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. बोलेरो में सवार राजवीर, ममता, काजल और भावना घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस में कैंटर को कब्जे में ले लिया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























