हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): रेलवे के मुरादाबाद मंडल में रेलवे को सर्वाधिक इनकम कराने वाले जनपद हापुड़ के सीटीआई मुकेश कुमार को मुरादाबाद मंडल के डी आर एम अजय नंदन द्वारा सम्मानित किया गया। मुकेश कुमार द्वारा मई माह में 1676300 रुपए की आय रेलवे को कराई जो मुरादाबाद मंडल में सर्वाधिक थी। इसके लिए मुरादाबाद मंडल के डी आर एम अजय नंदन द्वारा सोमवार को मुकेश कुमार को विशिष्ट वाणिज्य सेव प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हापुड़ के समस्त स्टाफ ने उनको बधाई दी । इस अवसर पर डीआरएम द्वारा कहा गया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति इसी प्रकार ईमानदारी से काम करें तो रेलवे उन्नति करेगा और यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी । इस अवसर पर सीटीआई सतपाल सिंह, सीबीएस रोहित गुप्ता, विजेंद्र सिंह सीएमआई हापुड़,मुकेश कुमार ,अरुण कुमार ,अमित शर्मा ,प्रदीप, जय सिंह,आदि ने उनको बधाई दी।
































