👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा. सूचना पाकर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सूझबूझ से युवक की जान बचाई. बताया जा रहा है कि युवक बिहार के छपरा का रहने वाला है जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है.
मामला रविवार का है जब बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया है जिसके बाद बहादुरगढ़ थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बड़े ही सूझबूझ के साथ युवक की जान बचाई और युवक को सकुशल टावर से नीचे उतारा जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
































