हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना में 13 लोगों की जान निगलने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके को लेकर एक खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि हाइड्रोलिक सिलेंडर फटने से यह जबरदस्त धमाका हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. इलेक्ट्रिक सामान के लाइसेंस पर प्लास्टिक गन बनाने की फैक्ट्री में हाइड्रोलिक सिलेंडर फटने की वजह से यह जबरदस्त विस्फोट हुआ. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने यह दावा किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली का सामान बनाने के लिए मेरठ के दिलशाद ने 500 वर्ग मीटर का प्लॉट लेकर उसमें काम शुरू किया लेकिन तीन महीने पहले इस फैक्ट्री को हापुड़ के वसीम ने किराए पर ले लिया जहां बच्चों के खिलौने वाली प्लास्टिक गन बनाने का कार्य शुरू हुआ जहां यह भीषण हादसा हुआ.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509





























