हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक बड़े तेल कारोबारी के चार ठिकानों पर आयकर टीम की छापेमारी के दौरान चप्पे-चप्पे को खंगालने के 90 घंटे बाद वापिस लौट गई है।
रवींद्रा ब्रांड से खाद्य तेल बनाने वाली कम्पनी के चार ठिकानों पर 2 जून की सुबह 7 बजे छापे मारने हेतु आयकर टीमें पहुंची, जिसमें करीब 80 अफसर शामिल थे, आयकर टीम चारों ठिकानों के कोने-कोने को खंगालने के बाद 5 जून, रविवार की रात 10 बजे लौट गई। यह हापुड़ के इतिहास में आयकर टीम की लम्बे समय तक चली छापा मारी थी।
बताते हैं कि आयकर टीम को दस करोड़ रुपए नकद, दस करोड़ रुपए के जेवर, करोड़ों रुपए की बैनामी सम्पत्ति के पेपर, प्रोपर्टी के बैनामे, वाहनों के पेपर, एफ.डी. लाकरों मे रखा धन व जेवर आदि हाथ लगे है।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE
























