हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में इलैक्ट्रीक उपकरण बनाने की आड़ में आतिशबाजी बनाने के धंधे का भंडाफोड़ एक बड़े हादसे के बाद हो चुका है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक दिलशाद व आतिशबाजी धंधे के धंधेबाज वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आतिशबाजी का निर्माण इतने बड़े पैमाने पर होना अनेक सवाल खड़े करता है, जो खुफिया तंत्र, पुलिस, दमकल, प्रदुषण आदि विभागों को कटघरे में खड़ा करता है कि अवैध रुप से तैयार की जा रही आतिशबाजी के ठिकाने की किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी।
सूत्र बताते हैं कि वसीम ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वह इलाके के बड़े आतिशबाज कारोबारियों के इशारे पर पटाखे बना कर उन्हें सप्लाई करता था।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509





























