हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में यूपीएसआईडीसी में संचालित एक फैक्ट्री में शनिवार को धमाका हुआ जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालक वसीम तथा फैक्ट्री को लीज पर देने वाले मालिक मेरठ निवासी दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त वसीम फैक्ट्री के अंदर था जो किसी तरह जान बचाकर बाहर आ गया.मामला शनिवार की दोपहर का है जब एक फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई वहीं 21 लोग घायल हो गए जिनमें से कई का इलाज मेरठ में चल रहा है. पुलिस ने संचालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं हादसे के बाद प्रशासन की नींद खुली और क्षेत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने 23 इकाईयों का निरीक्षण किया. ऐसे में दो फैक्ट्रियों को सील किया गया जबकि 8 को नोटिस जारी किया गया है.




























