👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित बेस्ट शॉट शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने मुजफ्फरनगर में आयोजित प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन किया जिसमें अन्य प्रतिभागियों को हापुड़ के शूटरों ने कड़ा मुकाबला दिया. 11 साल के आर्यन तलन ने 400 में से 336, 15 वर्षीय रोहन सिंह ने 400 में से 320, 18 वर्षीय अपर्णा सिंह ने 400 में से 337, 18 वर्षीय गरिमा शर्मा ने 400 में से 343 का स्कोर खड़ा करते हुए प्रदर्शन किया. बता दें कि शनिवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित इस शूटिंग प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दिखाने के बाद हापुड़ के शूटर अब जल्द ही अन्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे.
































