हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी देवांशी सिंघल को मेरठ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलपति ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जिसके बाद प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देवाक्षी को इस उपलब्धि पर बधाई पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी.
गढ़मुक्तेश्वर निवासी देवाक्षी सिंघल के पिता मूलचंद सिंघल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हैं. मूलचंद की बेटी देवाक्षी ने मेरठ के सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से आईटी शाखा में बीटेक उत्तीर्ण किया है जिसके बाद उन्हें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया. देवाक्षी सिंघल को बधाई देने वालों का तांता लगा है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

































