हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक वाहन से 32 भैंस बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये 32 भैंस वाहन में ठूस-ठूंस कर क्रुरता के साथ भरी थी।
पुलिस ने बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस कुराना टोल के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने तिरपाल से ढके हुए एक वाहन को जांच के लिए रोक लिया। पुलिस ने तिरपाल हटा कर देखा की वाहन में 32 भैंस क्रुरता के साथ निर्दयता पूर्वक भरी थी। पुलिस ने वाहन सहित जनपद मुरादबाद के थाना मूढापाडे के गांव शेरिया के महफूज व दीपक, सहारनपुर के गांव नुकड्ड़ का दानिश व गंगोह का इमरान को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे भैंस लेकर मुरादाबाद जा रहे थे।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























