👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ से जुड़ी समस्याओं को लेकर अब हर सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा जहां फरियादियों की समस्याओं को सुना जाएगा. नगरपालिका के सभागार कक्ष में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नगर पालिका के अधिकारी ही सुनवाई करेंगे. समाधान दिवस में सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे जो लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाएंगे. बता दें कि यह समाधान दिवस संपूर्ण समाधान दिवस से अलग होगा जिसकी मॉनिटरिंग नगर विकास विभाग लखनऊ द्वारा की जाएगी.
हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749

































