हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के दिव्यांगों को उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत मोटर राईज्ड ट्राई साइकिल न मिलने के कारण उनमें रोष व्याप्त है। जनपद के दिव्यांग गत एक वर्ष से ट्राई साइकिल मिलने की बाट जो रहे है।
गांव असौड़ा का दिव्यांग रवि कुमार, निकुंज आदि गुरुवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने बताया कि दिव्यांगों ने ट्राई साइकिल हेतु आनलाइन आवेदन किया था जिसमें 111 दिव्यांगों का चयन हुआ और उसके बाद तीन बार जांच की गई, परंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी मोटर राईज्ड ट्राई साइकिल आवंटित नही की गई।
दिव्यागों की मांग है कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत दिव्यांग को ट्राईसाइकिल दी जाए। उन्होंने मांग क समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























