👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत मौहल्ला इंद्रगढ़ी में मंगलवार की सुबह एक 24 वर्षीया विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
पुलिस ने बताया कि इंद्रगढ़ी के रोहित की 24 वर्षीया पायल का शव फंदे से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749





























