👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने सोमवार को हापुड़ में आरोप लगाया गया कि किसान नेता राकेश टिकैत किसानों के हित की बात न करके राजनीति ज्यादा करने लगे और विपक्षी मुख्यमंत्रियों के साथ मंच साझा करने लगे।
भाकियू के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी सोमवार को हापुड़ के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाकियू बाबा टिकैत के सिद्धांतों पर चल कर किसानों की मदद करना चाहता है। किसानों के हित लड़ाई लड़ेगे। भाकियू के कार्यकर्ता सम्मेलन में जनपद हापुड़ के कोने-कोने से हजारों किसान पहुंचे।




























