हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला हापुड़ की नवगठित कार्यकारिणी की परिचय बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह नगर के होटल रॉयल पैलेस में सभा के जिलाध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी गिरीश बंसल मेरठ से पहुंचे. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ मंडल प्रभारी हेमंत सिंगल गाजियाबाद से, प्रदेश मंत्री एवं व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पालिका सभासद एवं वैश्य महासम्मेलन महिला मंच की जिला महामंत्री रेनू गर्ग, सिंभावली से वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल गोयल उपस्थित रहे.
बैठक में आए मुख्य अतिथि गिरीश बंसल ने सभी सदस्यों को बताया कि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन सभा 1979 से लगातार पूरे भारतवर्ष में वैश्य समाज को एकजुट करने उनके संवर्धन एवं आवश्यकता पड़ने पर हर प्रकार की सहायता करने का कार्य कर रहा है. यह संस्था भारत के अलावा पांच अन्य देशों अमेरिका, कनाडा, जापान, थाईलैंड और दुबई में भी सक्रिय रुप से कार्य कर रही है. सभा द्वारा आगामी आगामी 5 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक विशाल वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से लाखों की संख्या में वैश्य परिवार एकत्र हो रहे हैं. इसी सम्मेलन में हापुड़ जनपद से अधिक से अधिक संख्या में वैश्य बंधुओं को भी पहुंचने का आह्वान किया.
इस दौरान महामंत्री नितिन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष दीपांशु गर्ग, सभा के हापुड़ नगर अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल मोनू, महामंत्री शरद गर्ग, रवि मोहन गर्ग, करण कंसल मनोज करणवाल, सचिन अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अनुज, सारंग अग्रवाल, आशुतोष रस्तोगी, रोहित, राहुल, निशांत, मोहित, विवेक गर्ग, अंशुल गर्ग, निखिल जैन, अनुपम जिंदल, सर्वेश गोयल, विश्वास जिंदल, मुदित गुप्ता, मनित अग्रवाल, मयंक, शुभम, भगवंत, मधुर कंसल, मंजू कंसल, डॉ शिल्पी गुप्ता, शिल्पी कंसल, अंजलि अग्रवाल, पंकज गर्ग, पंकज कंसल आदि लोग उपस्थित रहे.
































