हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अधिकारी लगातार विकास के ढोल पीट रहे हैं। क्षेत्र में विकास का दावा कर रहे हैं लेकिन असलीयत सभी के सामने आ ही जाती है। हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित कुचेसर चौपला की सर्विस लेन के हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं। यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले सैंकड़ों वाहन रेंगने को मजबूर हैं। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से यहां जलभराव हो रहा है जिसे देखकर लगता है कि यहां तैरने वाले वाहनों की जरुरत है। यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात और भी खराब हो सकते हैं।
बाइक सवार यहां फिसल जाते हैं, गाड़ियां फंस जाती है और बसें जब निकलती है तो असंतुलित होने का खतरा रहता है। यह तस्वीर जनपद के विकास पर लापरवाही का कलंक लगा रही है। आए दिन यहां होने वाले हादसों का जिम्मेदार कौन है? बता दें कि जनपद हापुड़ में अभी एक दिन की बारिश से ही यदि यह हालात बने हुए हैं तो जरा आप सोचिए मानसून में तस्वीर कितनी खराब होगी?
































