👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शनिवार को सपनावत बिजली घर पर पहुंचकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और ऊर्जा निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए.
यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक उद्यमी ने सोलर आधारित विद्युत आपूर्ति का प्रबंध किया हुआ है जिसके बाद बिजली विभाग अधिकारी और कर्मचारी लगातार उद्यमी को परेशान कर रहे हैं. ऐसे में शनिवार को सपनावत पहुंचे भाकियू भानु के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान जय भगवान, अरविंद, संजय, राम दत्त शर्मा, सतपाल सिंह आदि उपस्थित रहे.
MISS N KIDS से खरीदें EXCLUSIVE RANGE : 7017025953

































