👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :एक सरकारी अस्पताल में 12 फीट का सांप निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद सभी यहां-वहां भागने लगे. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
मामला शनिवार का है जब जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर फगोता के महिला वार्ड में अचानक 12 फुट लंबा सांप निकल आया जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए. सांप महिला वार्ड में मौजूद एक बेड के नीचे छिप गया जिसके बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सांप को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.






















