हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला पंचायत बदायूं के भूतपूर्व चेयरमैन श्री मती पूनम यादव ने हापुड़ में कहा कि पत्रकार समाज का वह आइना है, जो शहरी व ग्रामीण इलाकों से विषम परिस्थितियों में खबरें एकत्र कर पाठकों तक पहुंचाते है। पत्रकार जनसमस्याओं के निदान के लिए आगे आकर कार्य करें और लोगों की समस्याओं को शासन व प्रशासन तक पहुंचाए। पत्रकार राजनीतिक हवा में न बहें।
जिला पंचायत बदायूं की भूतपूर्व चेयरमैन पूनम यादव हापुड़ पत्रकार परिषद के तत्वावधान में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोल रही थी। श्रीमती पूनम यादव ने कहा कि पत्रकारों से डरने की आवश्यकता नहीं है, पहले आप स्वयं को ठीक करें। जब आप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करेंगे, तो कोई पत्रकार आपकों पकड़ नहीं पाएगा। आप भी पत्रकार को सहयोग करे फिर पत्रकार आपकों भी सहयोग करेगा। जिला पंचायत बंदायूं की भूतपूर्व चेयरमैन पूनम यादव का परिषद की ओर से शाल, स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर सम्मान किया गया।


























