👁 0 views Views
जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने दो तस्करों से 103 किलो गांजा बरामद किया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
धौलाना पुलिस इकलैड़ी नहर पुल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी कि इस दौरान उसका सामना अलीगढ़ के गांव अकनगला निवासी सोनू और योगेश पुत्र प्रेमपाल से हुआ. दोनों भाइयों से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 103 किलो गांजा बरामद किया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
बच्चों के दांतों में सड़न हैं तो अभी डेंटिस्ट से संपर्क करें: 7668219093























