हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर में 15 दिनों के किड्स फन फेस्ट टू समर कैंप की शुरुआत हुई जहां बच्चे गर्मियों की छुट्टी के दौरान काफी कुछ सीख सकते हैं. किड्स फन फेस्ट टू नाम के इस समर कैंप की संचालिका गार्गी अग्रवाल ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को म्यूजिक-डांस, आर्ट क्राफ्ट, फन गेम,कन्वर्सेशन, जी के, सेल्फ अवेयरनेस, अबेकस के साथ-साथ हॉलिडे होमवर्क भी कराया जाएगा. किड्स फन फेस्ट टू समर कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चे एक छत के नीचे दूसरे स्कूलों के तौर-तरीके भी सीख सकते हैं. कैंप का उद्घाटन शुक्रवार को निजी स्कूल की संचालिका और प्रिंसिपल मंजू त्यागी ने किया.
25 मई से शुरू हुआ किड्स फन फेस्ट टू समर कैंप 10 जून तक चलेगा जहां बच्चे मस्ती के साथ काफी कुछ खेल-खेल में सीख सकेंगे.



























