हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को गढ़ के गांव शेरपुर आलापुर का निरीक्षण किया जहां तीन दिवसीय महा चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया. डीएम ने इस दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अपात्र राशन कार्ड धारक राशन कार्ड सेरेंडर करें. जिलाधिकारी के साथ एडीएम श्रद्धा, सीडीओ प्रेरणा सिंह और कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अपात्र कार्ड धारकों से वसूली किए जाने की अफवाह फैल रही है. इसी के साथ डीएम ने कहा कि अपात्र कार्ड धारक राशन कार्ड सरेंडर करें जिससे गरीब पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. जिलाधिकारी ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.


























