हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस डी एम सदर, नगर पालिका ईओ ,पोलेशन विभाग अधिकारियों के साथ हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों की एक बैठक गुरुवार को नगर पालिका में हुई।
बैठक का मुख्य मुद्दा सिंगल यूज प्लास्टिक व अतिक्रमण पर चर्चा हुई। एस डी एम सदर ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक व सिगल यूज थर्माकाल कैरी बैग व प्लास्टिक के प्लेट व ग्लास पर पूर्ण प्रतिबंध है ।इसलिए इसका एक अभियान चलेगा व अतिक्रमण पर चल रहा है ।
अमन गुप्ता ने कहा कि इस सिलसिले में एक बैठक शीघ्र सभी व्यापारियों की बुलाई जाए। सभी को यह बतया जाए कि कौन-कौन सी प्लास्टिक पर बैन है जिससे व्यापारियों का उत्पीड़न ना हो।व्यापारियों की इस को मान लिया गया।ये बैठक परसों शनिवार की शाम चार बजे नगरपालिका में होगी और नगर पालिका माईक से भी घोषणा करायेगा। अतिक्रमण पर बिजेन्द्र पंसारी ने कहा हम अपने व्यापारियों के समझायेगे व उन्हें अतिक्रमण के लिऐ मना करेंगे मगर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए व कहा गढ रोड पर व दिल्ली रोड पर पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में विजेन्द्र, अमन गुप्ता,ललित छावनी वाले ,अशोक बब्ली, गोविन्द अग्रवाल आदि उपस्थित थे।























