👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में अधिकारियों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है. कागजों में निरीक्षण करने वाले अधिकारियों की लगातार पोल खुलती जा रही है. जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में मेन चौराहे पर स्थित अंबेडकर की मूर्ति के पास एक पाइप लाइन फटने से सैंकड़ों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि 7-8 दिन से यह बर्बादी लगातार जारी है जिससे साफ पानी नाली में बह रहा है और लोगों को आना-जाना मुश्किल हो रहा है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अधिकारी मैदान में उतर कर निरीक्षण करें और पानी की फटी पाइप लाइन को बदलें जिससे पानी की बर्बादी रुक सके.





























