👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बिजली चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पिछले 23 दिनों में ऊर्जा निगम की टीम ने अभियान चलाकर जनपद हापुड़ में 1372 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जिनसे पांच करोड रुपए का जुर्माना वसूला गया है. इस दौरान हापुड़ डिवीजन में 541, गढ़ डिवीजन में 459 तथा पिलखवा में 372 एफ आई आर दर्ज हुई है.
लगातार आ रही लाइन लॉस की शिकायत के बाद बिजली विभाग ने जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर अभियान चलाया और विभिन्न क्षेत्र में जाकर बिजली चोरों को पकड़ा. कटिया डालकर चोरी करने वालों पर बिजली विभाग ने मुकदमा भी दर्ज कराया है. बिजली विभाग ने इस दौरान 5 करोड रुपए का जुर्माना वसूला है.
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225






























