👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस और साईबर सैल की संयुक्त टीम ने गांव सैना में छापा मार कर एक ठिकाने से दो क्रिकेट सटोरियों को धर दबोचा। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से एक लाख दस हजार रुपए नकद, तीन मोबाइल व एक कार बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि एक इनपुट के आधार पर सिम्भावली पुलिस व साईबर सैल की संयुक्त टीम ने गांव सैना में छापा मारी की और क्रिकेट के सट्टे के ठिकाने से गांव सैना के नाजिम व तनवीर को धर दबोचा। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से लाखों रुपए नकद, तीन मोबाइल व एक आल्टो कार बरामद की है। पुलिस सटोरियों के मोबाइल से अन्य सटोरियों की कुंडली खंगाल रही है औऱ वाट्सअप चैट को चैक करने में जुटी है।


























