👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि एक इनपुर मिला था कि जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी का राकील अवैध गांजे की खेप लेकर आ रहा है। पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और राकील जाल में फंस गया । पुलिस ने दो किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083























