हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड पर पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया. इस दौरान अवैध होर्डिंग को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया और अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने जमकर सबक सिखाया लेकिन इस दौरान कमल डोसा प्लाजा पर कुछ खास कार्रवाई नजर नहीं आई. इस दौरान फ्रीगंज रोड पर स्थित कमल डोसा प्लाजा वाला पुलिस-प्रशासन को देखकर मौके से भाग खड़ा हुआ और सारा सामान यहां-वहां छिपा दिया.
आपको बता दें कि हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर कमल डोसा प्लाजा वाला आधी से ज्यादा सड़क पर अतिक्रमण कर रेस्टोरेंट का संचालन करता है. नियमों को दरकिनार कर यहां सड़क पर कुर्सियां बिछाई जाती हैं. आने वाले ग्राहकों की बाइक सड़क के बीच में खड़ी होती है. ऐसे में अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाने के लिए जब प्रशासनिक अमला फ्रीगंज रोड पर पहुंचा तो प्लाजा के संचालक को भनक लग गई जिसने आनन-फानन में सारा सामान अंदर रखवाया और यहां-वहाँ ठिकाने लगाया.
इस दौरान डोसा संचालक बाइक पर सवार होकर मौके से भाग खड़ा हुआ. सबसे बड़ी बात यह है कि कमल डोसा प्लाजा का संचालक पिछले काफी समय से सड़क पर कब्जा कर रेस्टोरेंट चला रहा है जिसपर आज तक कोई कड़ी कार्यवाही पुलिस और अन्य विभागों ने नहीं की है. बेखौफ होकर अतिक्रमण कर रहे कमल डोसा प्लाजा वाले पर शिकंजा कसने की जरूरत है. आपको बता दें कि निर्धारित सीमा से आगे कमल डोसा प्लाजा में टीन शेड भी बनाया हुआ है जिसे नगरपालिका के कर्मियों ने नजरअंदाज कर दिया. जब अन्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया तो कमल डोसा प्लाजा संचालक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई?



















