हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर में रविवार को बाइक सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति ज्योतिष बनकर एक मकान में घुस गए और घर में मौजूद महिला को संकट के नाम पर डराने लगे जिससे बचाने के लिए उन्होंने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, कुंडल और तीन हजार रुपए की नकदी ऐंठ ली. कुछ देर में महिला सारा माजरा समझ गई. इस दौरान तीनों संदिग्ध महिला के साथ अभद्रता करने लगे जिसने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तीनों की जमकर पिटाई की.
मीरापुर गांव में एक महिला को ठगने के उद्देश्य बाइक सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति एक मकान में दाखिल हुए और खुद को ज्योतिष बता कर महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और पानी, चावल व आटा मांगा. कुछ ही देर में तीनों महिला पर हावी हो गए और तिजोरी में रखी अंगूठी, कुंडल और नकदी निकल वाली. महिला कुछ ही देर में मामला समझ गई और उसने शोर मचा दिया. शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तीनों को घर के बाहर पकड़ लिया. ग्रामीणों ने संदिग्धों को सबक सिखाने के लिए उनकी पिटाई भी की. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चंद्रलोक कालोनी हापुड़ के रामशरण, वीरपाल, व किशन जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जांच शुरू की.
































