हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शनिवार को आई तेज आंधी व वर्षा से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। रविवार को हापुड़ सब्जी मंडी में आंधी से गिरा कच्चा आम भारी मात्रा में आया जो 10-12 रुपए प्रति किलों बिका, परंतु ग्राहकी न होने से काफी आम बिना बिके रह गया।
इसके अतिरिक्त गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भावली, पिलखुवा, गुलावठी व खरखौदा की सब्जी मंडियों में रविवार को आंधी से गिरा कच्चा आम भारी मात्रा में आया।
बता दें कि जनपद हापुड़ में पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर व आस-पास के क्षेत्र किठौर व गुलावठी में दशहरी, लगंड़ा आम की बड़ी वैल्ट है, जहां से दिसावर की मंडियों में खूब आम भेजा जाता है। परंतु आंधी व वर्षा तथा ओलावृष्टि से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रदेश सरकार से प्राकृतिक आपदा के कारण हुई आम की फसल की क्षति की भरपाई करने की मांग की है ताकि आम उत्पादक कर्ज के बोझ से उबर सके।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922























