👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान का बेटा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आया जिसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया.
बता दें कि गढ़ के गांव सादुल्लापुर लोधी निवासी आशे राम का बेटा कुलदीप गांव में स्थित गन्ने के कोल्हू पर काम करता है जिसकी इच्छा थी कि वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आए. कुलदीप का रिश्ता मेरठ के गंगानगर निवासी एक युवती से हो गया. शादी के बाद कुलदीप अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा जहां ग्रामीणों का तांता लग गया.
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083




















