👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुलिस ने एक कैंटर में ठूंस ठूंसकर ले जाए जा रहे 20 पशुओं को मुक्त करा चालक पर अभियोग पंजीकृत किया है और कैंटर को कब्जे में ले लिया है. बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान दरोगा अनिल यादव और टीम ने एक कैंटर को चैकिंग के लिए रोका जिसमें 20 पशुओं को ठूंस ठूंसकर भरा गया था. पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. चालक ने अपना नाम अमीर पुत्र इंसाफ अली हाल निवासी मेरठ बताया है. चालक का कहना है कि पशुओं को अलीगढ़ से गजरौला ले जा रहा था।
थानाध्यक्ष बहादुरगढ़ आशीष कुमार ने बताया कि उक्त के संबंध मे पशु क्रूरता अधिनियम में कार्यवाही की गई है और कैंटर को भी सीज किया गया है।


























