हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना विकास खंड क्षेत्र के गांव बासतपुर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित विकास योजनाओं से जनपद हापुड़ के ब्लाक धौलाना के नागरिक भी लाभान्वित हो रहे है। योजना के तहत गांव बासतपुर में खड़ंजा मरम्मत सामान्य शमशान घाट तक कार्य शामिल है। इस पर 2 लाख 74 हजार रुपए खर्च होंगे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जनपद हापुड़ को विकास की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर विधायक धर्मेश तोमर, ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया, अजित तोमर, ललित मोदी व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























