हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी में शुक्रवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर सरिए और फावड़े चले. इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. बताया जा रहा है कि मकान की तराई करते समय गाड़ी पर पानी की छींटे पड़ गई जिससे यह विवाद हुआ.
बता दें कि मोहल्ला रामगढ़ी निवासी आलम का छोटा भाई अरमान घर के बाहर खड़ी गाड़ी को धो रहा था. वहीं पड़ोस में एक मकान की तराई करते समय पानी की छींटे गाड़ी पर आ गिरी जिसका अरमान ने विरोध किया. वहीं देखते-देखते दूसरे पक्ष से कुछ लोग बाहर आए और मार पिटाई शुरू कर दी जिसमें दोनों भाई आलम और अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आसिफ, आबिद और अनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922



























