हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सामाजिक कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली शिक्षिका डॉ०रेणु देवी राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षिका द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग व ईशा फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे “मिट्टी बचाओ अभियान” के क्रम में
प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ के बच्चों ने प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से मिट्टी को बचाने के संदेश लिखे।जिसकी ट्विटर फेसबुक और वाट्सअप के माध्यम से प्रचार करने हेतु शिक्षिका डॉ०रेणु देवी के कार्य की सराहना न केवल जिला मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने की बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने भी की।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता द्वारा इस प्रकार के नवाचार प्रत्येक विद्यालय में हों इसके लिए सभी को ऐसे नवाचारों को साझा करने का संदेश दिया गया।
शिक्षण के उत्थान के लिए मिशन शिक्षण संवाद जनपद हापुड़ की टीम द्वारा इस अभियान में बढ़-चढ़ कर प्रतिभागिता की गई है।आपको बता दें कि डॉ० रेणु देवी मिशन शिक्षण संवाद की जनपद एडमिन हैं।
अब जनपद से ये सभी संदेश ईशा फॉउंडेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचाए जाएंगे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























