हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिलाधिकारी मेधा रूपम के आदेश पर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण का दौर जारी है. इसी क्रम में 15 शिक्षक और एक फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले जिनका डीएम ने एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं.
बता दें कि गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शिक्षा मित्र रीना शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशोक कुमार, सिंभावली ब्लॉक में शिक्षामित्र अंजू, चित्रा शर्मा, राजरानी उपस्थित मिली. खेड़ा के कश्यप बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय आजमपुर का कमपोजिट विद्यालय, सालारपुर के कमपोजिट विद्यालय का समस्त स्टाफ सेल्फी ना भेजने के मामले में अनुपस्थित मिला.
कुराना के कमपोजिट स्कूल के अरविंद कुमार भी अनुपस्थित मिले.
हापुड़ क्षेत्र में पूजा तोमर, रूबी, प्रीति, सरिता शर्मा अनुपस्थित मिली. धौलाना क्षेत्र में प्रज्ञा, सुधारानी अनुपस्थित मिली. आपको बता दे कि सीएचसी पिलखुवा में फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित मिली. वहीं धौलाना सीएचसी में तैनात डॉक्टर कनिका अग्रवाल भी अनुपस्थित मिली.
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225

































