हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एचपीडीए द्वारा हापुड़ महायोजना -2031(ड्राफ़्ट) मेंआवासीय/ग्रामीण क्षेत्र के निकट कृषि योग्य उपजाऊ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र में बदलने की योजना पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। शुक्रवार को सबली, अच्छेजा, श्यामनगर व अन्य ग्राम के ग्रामीणों ने बैठक की और एक चिट्ठी प्राधिकरण की उपाध्यक्ष के नाम भेजी। पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि में प्राधिकरण ने स्वयं द्वारा विकसित की गयी प्रीत विहार और आनंद विहार आवासीय योजना के निकट और गाँव सवली, अच्छेजा और रामपुर की कृषि योग्य उपजाऊ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र में बदलने की योजना बनायी है। परन्तु उपरोक्त कृषि योग्य उपजाऊ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तित करना ना केवल सामान्य समझ के विपरीत है बल्कि भारत, उत्तर प्रदेश सरकार एवं National Green Tribunal के दिशा निर्देशों का भी उल्लंघन है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सबली और अच्छेजा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी प्रदूषण बढ़ेगा जिसका असर सभी पर पड़ेगा।
इस दौरान तुषार त्यागी सबली, नकुल त्यागी, राधे लाल त्यागी,अछेजा, कुलदीप त्यागी, हेमंत त्यागी, रामपुर, मंजु, कसाना, जबर सिंह, संजय गहलोत चमरी, राहुल कुमार, लाल सिंह, सचिन शर्मा, रामपुर राजू, लीलू, नवनीत, विवेक, विप्लव, अंशु त्यागी आदि उपस्थित रहे।
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083

































