👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड के इद्रप्रस्थ इंस्टीटयूट में शुक्रवार को बीटीसी के छात्रों ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने वेस्ट मैटीरियल से निर्मित वस्तुओं को अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया। छात्रों ने पर्यावरण, भूगोल व इतिहास से जुड़े विषयों की सामग्री को भी प्रदर्शित किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए घर में पड़ी खराब वस्तुओं का सदुपयोग जरुरी है। इस मौके पर डा. विकास अग्रवाल, दीपक बाबू, पायल गुप्ता आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
VIDEO: बच्चों के दांतों में सड़न हैं तो अभी डेंटिस्ट से संपर्क करें: 7668219093





























